अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान लगने वाले अस्थायी डोम और दुकानों को लेकर चल रहे कार्यों का तह बाजारी समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम चंबा अरूण शर्मा ने चंबा चौगानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपमंडलाधिकारी अरूण शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेला है। आगामी रविवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर में मिंजर अर्पित करने के साथ मेला आरंभ होगा। लिहाजा, मेले से पूर्व तैयारियां पूरी करने को लेकर ठेकेदार को निर्देश जारी किए गए हैं। बताया कि ठेकेदार को पेड़ों की नियमानुसार कटाई करने और निर्धारित जगहों पर ही डोम और अस्थायी दुकानें लगाने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम चंबा अरूण शर्मा ने बताया कि उच्च न्यायालय से प्रशासन को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला करने के लिए 15 दिनों की अनुमति मिली है। बताया कि 10 अगस्त को चौगान खाली करवाने के लिए 10 जुलाई को बिजली काट दी जाएगी। जबकि, 11 जुलाई को चौगान किसी भी सूरत में खाली करवा दिया जाएगा।