साच उप तहसील का बुधवार को विधिवत उद्घाटन आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंगी ने किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही पारंपरिक पंगवाली लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। पंगवाल एकता मंच ने अब साच उप तहसील में नियमित नायब तहसीलदार, ऑफिस कानूनगो, फील्ड कानूनगो, ऑफिस स्टाफ और कुछ नए पटवार सर्कल के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की मांग उठाई है।