फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीठासीन अधिकारियों के लिए बहुतकनीकी संस्थान चंबा में पूर्वाभ्यास का आयोजन

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा चुनाव अधिकारियों के लिए तीसरे चुनाव पूर्वाभ्यास का आयोजन राजकीय सहस्राब्दी बहुतकनीकी संस्थान चंबा सभागार में किया गया। तीसरे चुनाव पूर्वाभ्यास के दौरान एसडीएम चंबा अरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के सफल एवं सुगम संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए चुनाव आयोजित करवाने संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान प्रोफेसर अविनाश तथा प्रोफेसर अरुण सेठ मास्टर ट्रेनर के रूप में मौजूद रहे। प्रोफेसर अविनाश ने सभी उपस्थित अधिकारियों को चुनाव की प्रक्रिया, वोट डलवाना, विभिन्न प्रपत्रों को भरना, चुनाव सामग्री प्राप्त करना, चुनाव सामग्री जमा करवाना, ईवीएम व वीवीपैट को जोड़ना, ईवीएम को सुचारू रूप से चलाना, मॉक पोल करवाना, चुनावी प्रक्रिया के दौरान आने वाली जटिलताओं का सुगमता पूर्वक निवारण करने की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें