पर्यटन नगरी डलहौजी से अब अंधेरा छंट गया है। इसके लिए व्यापार मंडल डलहौजी के प्रधान राकेश चौभियाल ने स्थानीय प्रशासन, टैक्सी यूनियन, तिब्बत मार्केट, डलहौजी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन, बार काउंसिल, व्यापार मंडल और डलहौजी की समस्त जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बीस दिनों बाद स्ट्रीट लाइटें बहाल हुई हैं। इस मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल उनकी अगुवाई में उपमंडलीय प्रशासन से मिला था और प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि शाम तक बिजली बहाल कर दी जाएगी। अब बिजली बहाल तो प्रशासन ने कर दी है।