राजकीय अर्द्ध सरकारी चालक-परिचालक महासंघ जिला चंबा इकाई तीसा के चुनाव शनिवार को लोनिवि विश्राम गृह तीसा में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया राज्य एडवाइजर व जिला महासचिव महेंद्र कुमार तथा राज्य उपप्रधान राजेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। चुनाव में तीसा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव के दौरान राज मोहम्मद को प्रधान, जाकिर हुसैन को सचिव, हंसराज को कोषाध्यक्ष और लेखराज को प्रेस सचिव चुना गया। इसके अलावा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।