फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला: डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा ने बच्चों को दिए सफलता के तीन मंत्र

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ छोड़कर बच्चे अपने करियर पर ध्यान दें। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बनीखेत में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को जीवन में सफलता हासिल करने के तीन मंत्र दिए- सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखें, नशे से पूरी तरह दूर रहें तथा कीमती जीवन की रक्षा के लिए सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं और यातायात नियमों का पालन अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। अपने संबोधन में डीएसपी ने चिट्टे के खात्मे के लिए सभी को एकजुट होकर इस सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, पुलिस विभाग के एएसआई देसराज ठाकुर ने यातायात व्यवस्था पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि आजकल के युवाओं में लापरवाही से वाहन चलाने का चलन बहुत बढ़ गया है, जिससे वे अपना बहुमूल्य जीवन जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें, क्योंकि यह सबका साझा दायित्व है। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रीतम ठाकुर ने कहा कि नशा इंसान को अंदर से खोखला कर देता है। इसलिए युवाओं सहित हर व्यक्ति को इससे दूर रहना चाहिए और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें