फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुर्थी से थांदल सड़क का हिस्सा है क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने विरोध का निकाला अनोखा तरीका

अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 May 2024 07:29 PM IST

जिला चंबा के पुर्थी से थांदल सड़क का डेढ़ सौ मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से की समयानुसार मरम्मत न होने से खिन्न ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए वाहन का टायर खस्ताहाल सड़क पर चलाकर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों ने चेताया कि लोक सभा चुनावों के तहत 1 जून 2024 तक सड़क ही दशा को सुचारू न किया गया तो कोई भी ग्रामीण मतदान नहीं करेगा। जिसकी पूरी जिम्मेवारी पांगी प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की ही रहेगी। जिसके लिए बाकायदा ग्रामीणों ने उपमंडलाधिकारी पांगी रमन घरसंघी को ज्ञापन भी सौंप दिया है। ग्रामीणों ने साफ किया है कि जनजातीय क्षेत्र पांगी की पंचायतों के गांवों में भी लोग रहते हैं। लेकिन, पांगीवासियों का महज वोट बैंक के तहत ही यूज किया जाता रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें