फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: एनएसयूआई इकाई चंबा ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति को भेजा ज्ञापन

एनएसयूआई के इकाई अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में एनएसयूआई इकाई चंबा के पदाधिकारियों-सदस्यों ने प्राचार्य के माध्यम से सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति को चंबा कॉलेज में छात्राओं को पेश आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन भेजा। एनएसयूआई ने मांग की है कि पहले जिला चंबा के सभी कॉलेज एसपीयू मंडी के तहत आते थे। लेकिन, एचपीयू का बैच यहां शुरू हुआ है। इससे जो छात्र एसपीयू मंडी के तहत आते थे और जिनकी डिग्री अभी तक पूरी नहीं हुई है। चाहे वे बीए हो या एमए जिसमें कुछ छात्र फेल हुए थे तो कुछ किसी कारण दाखिला नहीं ले पाए थे। अब वह अपनी डिग्री पूरी करना चाहते हैं लेकिन कॉलेज में उन्हें दाखिला नहीं मिल रहा है। न ही एसपीयू मंडी द्वारा कोई ऐसी जानकारी दी गई है कि अब वह छात्र क्या करें। एनएसयूआई चंबा ने मांग उठाई है कि एसपीयू मंडल इसका हल निकाले, नहीं तो विद्यार्थी वर्ग भूख हड़ताल या छात्र आंदोलन पर चलने के लिए विवश हो जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें