फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: ओम प्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक

चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक होटल इरावती में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान ओम प्रकाश गोस्वामी ने की। बैठक में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर गंभीर चर्चा की गई। इसमें मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है। चंबा को आकांक्षी जिला घोषित किए जाने के बावजूद यहां का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और पर्याप्त स्टाफ से वंचित है। बताया कि जिला चंबा के गरीब एवं लाचार मरीजों को हृदय रोग और कैंसर जैसी जटिल बीमारियों के उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है। इससे आर्थिक और मानसिक बोझ बढ़ता है। मेडिकल कॉलेज चंबा में विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों के लगभग 40 फीसदी पद रिक्त हैं। वहीं जीवन रक्षक दवाइयों की कमी भी लगातार बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें