जनजातीय क्षेत्र भरमौर स्थित भरमाणी माता मंदिर क्षेत्र में पहली मई को बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। एकाएक मौसम में हुए बदलाव के चलते लोग भी अचरज में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बर्फबारी होने से पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई।