भारी बारिश के चलते चंबा-तीसा मार्ग नकरोड़ के पास टनों के हिसाब से मलबा, पेड़ आने से बंद हो गया। सूचना मिलने के बाद विभागीय मशीनरी सड़क को बहाल करने के लिए रवाना हुई। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्ग बहाल करने की विभागीय मशीनरी, टीम मौके पर भेज दी गई है।