विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बुधवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत जंद्रोग में 43 लाख 29 हजार रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इस दो मंजिला पंचायत घर में चार कमरे, एक किचन और एक मीटिंग हाल भी है।