सदर चंबा के पूर्व विधायक और प्रशासनिक अधिकारी दिवंगत बीके चौहान की पार्थिव देह गुरुवार सुबह पैतृक गांव कुंडी पहुंचाई गई। पार्थिव देह को घर पर लोगों के दर्शनों के लिए रखा गया। दोपहर बाद गांव के धरवाला स्थित श्मशानघाट पर राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक अंत्येष्टि की गई। इस मौके पर भरमौर के विधायक जनक राज, पूर्व विधायक जिया लाल कपूर, चुराह के विधायक हंस राज,डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, चंबा के पूर्व विधायक पवन नैयर, भाजपा चंबा के जिला अध्यक्ष धीरज नारयल और एसडीएम चंबा अरुण शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।चौहान भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) 1974 बैच के अधिकारी थे। पूर्व में वह झारखंड के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से 2003 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2007 और 2012 में हिमाचल प्रदेश के विधायक भी रहे।