आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के सतत हिमालय संकल्प को साकार करते हुए हिमालय उन्नति मिशन की ओर से विश्व नदी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग आवासीय गुरुकुल चमीनू गांव में आयोजित हुआ। इसमें 37 छात्रों और 12 स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाॅ. मोहिंदर सालारिया उपस्थित रहे, जोकि हिमालय क्षेत्र की नदियों से जुड़ी चुनौतियों पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नदियों के संरक्षण के महत्व को बताते हुए सभी को प्रेरित किया।