चंबा के गंगोत्री स्थित सीताराम मंदिर में वसंत पंचमी को लेकर हवन-यज्ञ किया गया। यह कार्यक्रम ब्राह्मण प्रतिनिधि सनातन धर्म सभा की ओर से रखा गया था। इसमें पूजा-अर्चना की गई। ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष अजितेश शर्माने कहा कि वसंत ऋतु एक बहुत ही पवित्र रितु मानी जाती है और इसी दिन मां सरस्वती की भी पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि हवन-यज्ञ के बाद भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।