फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में ककीरा के टाली मोड़ स्थित दुकान में भड़की आग, 35 लाख का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में ककीरा के टाली मोड़ स्थित दुकान में मंगलवार देररात को आग भड़क गई आग से करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। भीषण अग्निकांड में दुकान के भीतर रखे कपड़े, फर्नीचर, हैंडलूम का सामान, गद्दे,रजाइयां जलकर राख हो गईं। सूचना मिलने पर बनीखेत और चुवाड़ी से अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। मौके पर पहुंचकर टीमों ने राहत और बचाव का कार्य आरंभ किया। देररात 2:00 बजे के करीब ही आग पर काबू पाया जा सका। उधर, नायब तहसीलदार राहुल धीमान ने बताया कि मंगलवार मध्यरात्रि भीषण अग्निकांड से 35 लाख का नुकसान हुआ है। बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित को 35 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें