फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा शहर के साथ लगती शामधार बीट में भड़की आग से वन संपदा राख

चंबा शहर के साथ लगती शामधार वन बीट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते जंगल में पड़ी सूखी घास में आग फैलने लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। आग की सूचना मिलते ही वन रक्षक नरेंद्र कुमार सहित वन कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क के साथ लगते जंगल में लगी आग को बुझाने में कामयाबी हासिल की। गौरतलब है कि गर्मियों का मौसम शुरू होने के बाद अब जंगलों की आग के मामले भी सामने आने लग पड़े हैं। वहीं, वन विभाग ने भी फील्ड की टीमों को निर्देश दिए हैं कि जंगलों को आग से बचाने के लिए पूरी सतर्कता से काम करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें