ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही इंटर कॉलेज पुरूष वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता के दौरान दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। प्रतियोगिता के तीसरे मैच में राजकीय महाविद्यालय मंडी ने राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं को 3- 0 से हराया। चौथे मैच में राजकीय महाविद्यालय ऊना ने राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर को 3-0 और पांचवें मैच में राजकीय महाविद्यालय महाराज लक्ष्मण सेन महाविद्यालय सुंदरनगर ने राजकीय महाविद्यालय चंबा को 3-0 से शिकस्त दी। छठे मैच में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर ने राजकीय महाविद्यालय कुल्लू को 4-0 से हराया। जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सचिन मेहरा ने कहा कि उक्त हॉकी प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से संबंद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की 10 टीमें भाग ले रही हैँ। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन प्रोफेसर सचिन ठाकुर द्वारा किया गया।