हिमाचल प्रदेश में देहरा व नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुराह ने जश्न मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलदार अली बट्ट की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी चंबा के उपाध्यक्ष खेम राज शर्मा, जिला महासचिव परमेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुराह के कार्यकारी अध्यक्ष जस्सा राम भारद्वाज, युवा कांगेस के जिला महासचिव हाशू शेख, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चुराह के महासचिव जन्म सिंह, सुरेंद्र कुमार व राकेश कुमार सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर व मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलदार अली बट्ट ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताकर जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार में अपना विश्वास प्रकट किया है।