फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: भरमौर-पथनोट एनएच पर चूड़ी गाहली घार में एक घंटे थमी वाहनों की रफ्तार

Ankesh Dogra Updated Mon, 13 Apr 2026 09:32 AM IST

भरमौर-पथनोट एनएच पर चूड़ी गाहली घार में एक घंटे वाहनों की रफ्तार थम गई। हाईवे पर सिलेंडर से भरा ट्रक सुबह 8:15 बजे बीच राह फंस गया। जिस कारण चंबा और भरमौर की ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी देर तक ट्रक को आगे पीछे करने के बाद भी वह आगे नहीं बढ़ पाया। नतीजतन, लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर मशक्कत करने के बाद जब कोई हल न निकला तो दूसरे वाहन चालक ने ट्रक में बैठकर ट्रक को स्टार्ट कर आगे बढ़ाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को वह आगे पहुंचा कर एक तरफ किया गया। जिसके बाद हाईवे पर वाहन दौड़ना आरंभ हो पाए। राहगीरों में अमित कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार, नरेश कुमार, दिलीप कुमार ने बताया कि हाईवे पर यह प्वाइंट हर दिन लोगों की परेशानी का कारण बन रहा है। उन्होंने हाईवे प्रबंधन से इस प्वाइंट की मरम्मत करने की मांग उठाई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें