फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू, लोगों से अपील- किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें, विभाग का करें सहयोग

अंकेश डोगरा Updated Fri, 20 Feb 2026 10:19 AM IST

चुराह उपमंडल के तीसा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में बिजली बोर्ड ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता बिजली बोर्ड तीसा अमीर चंद ने बताया कि स्मार्ट मीटर तकनीक से बिजली उपभोक्ताओं को कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे और बिलिंग प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी बनेगी। कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को अपनी बिजली खपत की सटीक और समयबद्ध जानकारी प्राप्त होगी। इससे उपभोक्ता अपने बिजली उपयोग पर बेहतर नियंत्रण रख सकेंगे और अनावश्यक खर्च से बच पाएंगे। एसडीओ अमीर चंद ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर रीडिंग से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी और उपभोक्ताओं को सटीक बिल प्राप्त होगा। इसके साथ ही बिजली चोरी पर भी प्रभावी रोक लगेगी, जिससे विभाग को सिस्टम को अधिक सुव्यवस्थित और कुशल तरीके से संचालित करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांतियों पर ध्यान न दें और विभाग का सहयोग करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें