फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: स्कूली बच्चों की जान को खतरा! नाले पर पुल न होना बन सकता है हादसे की वजह

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के बन्नी नाले भयंकर रूप धारण कर लेता है। ऐसे में स्कूली बच्चों को स्थानीय लोगों द्वारा पीठ पर उठाकर नाला पार करना मजबूरी बना हुआ है। बुधवार को भी नाले में अचानक आए पानी के तेज बहाव के चलते स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चों को पीठ पर उठा नाला पार करवाया। ग्रामीणों का कहना है कि नाले पर पुल न होना बड़े हादसे की वजह बन सकता है। ग्रामीणों राज कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, देसराज, किशन चंद, राज कुमार का कहना है कि पहले भी नाले में अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने से कई हादसे होने से बाल-बाल बचे हैं। कुछ समय पहले स्कूल की बच्ची इस नाले में पानी के बहाव में बह गई थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने बचाया था। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार प्रदेश सरकार और प्रशासन से नाले पर पुल बनाने की मांग उठाई गई। बावजूद इसके अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें