फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, आपदा राहत व पुनर्वास सहायता प्रदान करने की उठाई मांग

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में ग्राम पंचायत मंगली के गांव भोड़ास के स्थायी निवासियों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई जय सिंह ने की उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उसके बाद एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा। इस मौके पर कुलदीप, बलदेव, भागीरथ प्रभ दयाल,परसोतम और मनोरथ ने आपदा राहत व पुनर्वास सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि अगस्त 2025 में हुई भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदा के कारण उनके रिहायशी मकानों को गंभीर क्षति पहुंची है। भूस्खलन और दरारों के चलते कई मकान रहने योग्य नहीं बचे हैं। जिससे प्रभावित परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ितों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित हैं और अपने स्तर पर मकानों की मरम्मत या पुनर्निर्माण करने में असमर्थ हैं। इसके बावजूद अब तक उन्हें किसी प्रकार की राहत राशि या मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि आपदा के बाद से उन्हें अपेक्षित सरकारी सहायता नहीं मिल पाई है। जिससे उनकी स्थिति और अधिक दयनीय हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें