राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोर के छात्र नैतिक राणा ने अंडर 15 फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु में 27 फरवरी से एक मार्च तक भारतीय कुश्ती संघ के द्वारा आयोजित की गई। नैतिक राणा ने हाल ही में एसजीएफआई अंडर 14 में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हिमाचल की झोली में डाला था और अब अंडर 15 में कांस्य पदक जीत कर अपने स्कूल का नाम और हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया। मेडल जीतने पर नैतिक के कोच धर्म सिंह ठाकुर जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोर में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने नैतिक की उपलब्धि खुशी जाहिर की हैं। कहा कि नैतिक राणा आने वाले समय में देश के लिए मेडल लाएंगे।