फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमालयन ऑरेंज टूरिज्म फेस्टिवल में चंबा चलो अभियान को मिल रहा खूब समर्थन

कोलकाता में आयोजित छठे हिमालयन ऑरेंज टूरिज्म फेस्टिवल में चलो चंबा अभियान को देश व विदेश के लोगों का खूब समर्थन मिल रहा है। रविवार को नेपाल, भूटान, वेस्ट बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिमपुर, असम आदि देशों-प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने अभियान के तहत जिला चंबा के विश्व विख्यात पर्यटक स्थलों डलहौजी वखज्जियार , सचे जोत(साचपास) के अलावा अन्य अनछुए पर्यटक स्थलों के बारे में जानकारी हासिल की। चलो चंबा अभियान के तहत कोलकाता पहुंची नाॅट ऑन मैप संस्था की टीम की ओर से लोगों को जिला के पर्यटक स्थलों के अलावा भौगोलिक परिस्थितियों, ऐतिहासिक मंदिरों, प्रमुख यात्राओं सहित देवभूमि के महत्व के बारे में बताया गया। इससे देश व विदेश के लोगों का जिला चंबा के पर्यटन में काफी रुचि पैदा हुई। ऐसे में उन्होंने चलो चंबा अभियान का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने अपने-अपने देशों व प्रदेशों के पर्यटन, संस्कृति व ऐतिहासिक महत्व के बारे में भी जानकारी सांझा की। जिला चंबा प्रशासन की ओर से जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नाट आन मैप, अन्य हित्तधारक संस्थाओं व लोगों के साथ मिलकर चलो चंबा अभियान शुरू किया है। इसके तहत जिला चंबा में पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी संस्थाओं व लोगों के साथ इसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें