राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त जिला दंडाअधिकारी सहित रोजगार कार्यालय के अधिकारी और अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बच्चों को उनके भविष्य संबंधी और करियर संबंधी जानकारी साझा की। स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह जंदरोटिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। इससे बच्चों में एक नई ऊर्जा बनती है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों भविष्य और करियर में कौन सी फील्ड में जाना है की राह तय करते हैं। लिहाजा, युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए ताकि वे उस लक्ष्य को हासिल कर सके।