चंबा बचत भवन में भाजपा के द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चंबा-कांगड़ा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने की। इस कार्यक्रम के तहत वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं को आजादी के समय में किस प्रकार से आजादी मिली। स्वतंत्रता सेनानियों पर होने वाले अत्याचारों समेत किस प्रकार से देश का विभाजन यया गया इस सब चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक पवन नैयर, भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।