राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला का सालाना समारोह शुक्रवार को मनाया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति मंगला के अध्यक्ष संजय रैणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज वशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं की ओर से मनमोहक सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद देश भक्ति नृत्य पेश किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों की ओर से नशे पर चोट करते हु स्किट प्रस्तुत किया गया। इसके बाद पहाड़ी और हरियाणवी नृत्य पर भी लोग खासे थिरके। योग की प्रस्तुति समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। गिद्दा, भांगड़ा, पंजाबी नृत्य ने भी खूब मनोरंजन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने वर्ष भर में आयोजित हुई विभिन्न खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि के हाथों पुरस्कृत करवाया। इस मौके पर अध्यापक वर्ग में पवन ठाकुर, विश्व चंद्र, दिप्ती, रीना, राजिंद्र, तालिमा इत्यादि, विद्यार्थी अभिभावक और ग्रामीण मौजूद रहे।