ऐतिहासिक चंबा चौगान में जम्मू के रामबन से श्रद्धालुओं का जत्था चंबा चौगान में पहुंचा। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए चौगान की परिक्रमा की। जम्मू से आए हुए श्रद्धालुओं की मान्यता है कि उनका जत्था चौगान में आकर रूकता है और वह वहां पर चौगान की परिक्रमा कर एक दिन रुकने के बाद मणिमहेश के लिए रवाना होता है।