फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमालय ऑरेंज टूरिज्म फेस्टिवल में दिखी चलो चंबा अभियान की झलक

चंबा जिला प्रशासन की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नॉट ऑन मैप व अन्य हित्तधारक संस्थाओं व लोगों के साथ मिलकर शुरू किए गए चलो चंबा अभियान को आगे बढ़ाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में नॉट ऑन मैप संस्था चलो चंबा अभियान के तहत कोलकाता पहुंच गई है। कोलकाता में आयोजित छठे हिमालय ऑरेंज टूरिज्म फेस्टिवल में चलो चंबा अभियान के तहत जिला के पर्यटन के बारे में देश व विदेश के लोग जान रहे हैं। इसमें चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के अलावा अनछुए पर्यटक स्थलों की भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। फेस्टिवल में हिमाचल सहित नेपाल, भूटान, वेस्ट बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिमपुर, असम आदि प्रदेशों प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। विदेशों से आए लोगों की ओर से भी चलो चंबा अभियान को बल दिया जा रहा है। इसके अलावा जिला चंबा की संस्कृति सहित यहां के पारंपरिक उत्पादों व कला के बारे में भी लोग जान रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें