फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की अगुवाई में भोटा में निकाली तिरंगा यात्रा

उपमंडल बड़सर के अंतर्गत गुरुवार को शनि देव मंदिर भोटा से विश्राम गृह तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की अगुवाई बड़सर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने की। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, युवा मंडलों व कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर लोगों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। रेस्ट हाउस में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि वे भारतीय सेना के पराक्रम को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की ऐसी फजीहत की है कि वह भविष्य में भारत की तरफ नजर उठाने से पहले 20 बार सोचेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें