फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में इन विकास कार्यों पर हुई व्यापक समीक्षा

बिलासपुर जिला मुख्यालय में वीरवार को जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष बिमला देवी ने की। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष मानसिंह ने स्वाहण से कटीरड पंगवाना और पंजपौड़ा से कोठी हरयाला मियोठ कल्लरी संपर्क सड़कों के निर्माण का मुद्दा उठाया। इस पर लोक निर्माण विभाग से जानकारी ली गई, जिसमें अधिशासी अभियंता ने बताया कि दोनों सड़कों के लिए डीपीआर तैयार की जा चुकी है, लेकिन फॉरेस्ट क्लीयरेंस रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलती है, निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। बैठक में स्वारघाट में प्रस्तावित नशा मुक्ति केंद्र की नवीनतम प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि नशा मुक्ति केंद्र का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में नशे की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें