फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: निर्जला एकादशी पर सरगल चौक पर लगाई मीठे पानी की छबील

Ankesh Dogra Updated Thu, 25 Jun 2026 01:26 PM IST

झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र के सरगल चौक के पास निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मीठे पानी की छबील एवं चने वितरण का भव्य आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मीठे पानी और चने का प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय लोगों ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण बताया। आयोजन से जुड़े निक्कू राम भारद्वाज ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर हर वर्ष सेवा भाव से छबील लगाई जाती है। इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए लगभग 4,000 लीटर मीठे पानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 50 किलो चने तैयार किए गए हैं, जिन्हें प्रसाद के रूप में वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सेवा कार्य शाम तक लगातार जारी रहेगा, ताकि इस मार्ग से गुजरने वाला कोई भी व्यक्ति बिना प्रसाद ग्रहण किए न जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें