बिलासपुर के लुहणू मैदान में चल रही पहली पटवारी एवं कानूनगो महासंघ स्पोर्ट्स मीट में दूसरे दिन कबड्डी, वॉलीबॉल, और क्रिकेट के मुकाबले खेलें जा रहे हैं। प्रदेश भर से महासंघ की टीमें इसमें भाग ले रही हैं। राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी प्रतियोगिता में दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को होगा। समापन अवसर पर मंत्री जगत सिंह खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।