शिमला-मटौर फोरलेन प्रभावित एवं विस्थापित संघर्ष समिति ने मांगों को लेकर शनिवार को बिलासपुर शहर में रोष रैली निकाली। प्रभावितों और विस्थापितों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा और मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। समिति ने लक्ष्मी नारायण मंदिर से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। उपायुक्त ने बचत भवन में सभी लोगों के साथ बैठक की और उनकी मांगों को सुना। उपायुक्त ने कहा कि जो भी लोगों की मांगें हैं, उसमें प्रशासन की ओर से सहयोग किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण पूरे नियमों के साथ हो रहा है। लोगों ने परियोजना के दौरान स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग उठाई। उपायुक्त ने कहा कि उन्होंने निर्माण करने वाली कंपनी को पहले ही इस बारे में कहा गया है कि स्थानीय लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। लेकिन रोजगार भी योग्यता के आधार पर मिलेगा। जो भी कार्य वहां पर होंगे, उसके लिए वह लोग योग्य होने चाहिए।