फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर एसडीएम घुमारवीं ने की तैयारियों की समीक्षा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूल प्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम गौरव चौधरी ने बताया कि समारोह का शुभारंभ सुबह 10:55 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगा। इसके बाद ठीक 11:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और अन्य आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बताया कि इस अवसर पर एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, होमगार्ड और पुलिस बल की टुकड़ियों सहित विभिन्न संस्थाओं की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। सभी टुकड़ियां सम्मानपूर्वक सलामी देंगी। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। एसडीएम ने शिक्षा विभाग व स्कूल प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की पूर्व रिहर्सल सुनिश्चित करें। वहीं पुलिस विभाग को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक और गरिमामय ढंग से संपन्न हो। बैठक के अंत में एसडीएम गौरव चौधरी ने सभी विभागों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें