फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घुमारवीं अस्पताल में शुरू हुई रोबोटिक आई मशीन, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया शुभारंभ

Krishan Singh Updated Tue, 14 Jan 2025 12:28 PM IST

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर घुमारवीं अस्पताल में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने अत्याधुनिक रोबोटिक आई मशीन का उद्घाटन किया। यह मशीन घुमारवीं क्षेत्र के निवासियों के लिए नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। यह प्रदेश की दूसरी रोबोटिक आई मशीन है, जो आईजीएमसी शिमला के बाद अब घुमारवीं अस्पताल में उपलब्ध हुई है। इस मौके पर धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं अस्पताल में रोबोटिक मशीन की उपलब्धता से क्षेत्र के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सेवाएं यहीं पर मिलेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह मशीन आंखों की बीमारियों का जल्द और सटीक निदान करने में सक्षम है। घुमारवीं अस्पताल पर करीब एक लाख लोग निर्भर हैं। यहां रोजाना 450 से 600 मरीजों की ओपीडी होती है, जिनमें से लगभग 100 मरीज आंखों की समस्याओं से संबंधित होते हैं। इस नई सुविधा से अस्पताल क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें