राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सोमवार को बिलासपुर पहुंचे। बिलासपुर में वह अधिकारियों के साथ के कोल डैम विस्थापितों की समस्याओं पर चर्चा की। इस बैठक में शिमला, मंडी और बिलासपुर से प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। वहीं उन्होंने मंडी में होने वाले प्रदेश कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल के कार्यक्रम को लेकर कहा कि कार्यक्रम दूसरों से पूछ कर नहीं मनाया जाता है। सरकार के तीन साल पूरे हुए हैं। इस बीच जो त्रासदी आई है, उससे भी सरकार उबरी है। मंत्री ने कहा कि हम लोगों को बताना चाहते हैं कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह लोगों के साथ संवाद का बेहतर तरीका है।