फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन में दिखा उत्साह, 90 वर्ष पूरे होने पर निकला प्रांतीय संचलन

राष्ट्र सेविका समिति के गठन के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को बिलासपुर शहर में प्रांतीय स्तर का पथ संचलन निकाला गया। इसमें समिति की सेविकाओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। शहर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे रौड़ा सेक्टर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे पथ संचलन शुरू किया गया। अनुशासित तरीके से आगे बढ़ती सेविकाओं ने शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए संचलन किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर सेविकाओं का अभिनंदन किया। राष्ट्र सेविका समिति के गठन के 90 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की स्थापना और उसकी गतिविधियों को रेखांकित किया गया। पथ संचलन के दौरान सेविकाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुए स्वागत से आयोजन का माहौल उत्सवमय बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें