फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: पंजाब से श्रद्धालुओं को लेकर लाैट रही निजी बस खाई में गिरी, 26 घायल, नम्होल में हुआ हादसा

Krishan Singh Updated Fri, 11 Jul 2025 11:38 AM IST

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पंजाब में हुए सत्संग से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक निजी बस बिलासपुर के नम्होल में खाई में गिर गई। हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ। हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं। अधिकतर घायल सोलन के दाड़लाघाट क्षेत्र के हैं। घायलों का उपचार एम्स बिलासपुर और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में चल रहा है। हादसे के दाैरान बस में कुल 36 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बरमाणा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें