फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बिलासपुर के मंगरोट में शिमला-धर्मशाला हाईवे की एक लेन पत्थर और झाड़ियां रखकर फिर की बाधित

बिलासपुर सदर के मंगरोट गांव में शनिवार को फिर से धर्मशाला-शिमला हाईवे की एक लेन को पत्थर और झाड़ियां रखकर बाधित कर दिया। स्थानीय निवासी राजनकांत ने शनिवार सुबह पत्थर और झाड़ियां रखकर हाईवे की एक लेन को बाधित कर दिया। शुक्रवार को भी पूरा दिन हाईवे की एक लेन बाधित रही थी। हाईवे की लेन करीब 100 मीटर तक बाधित रहने से वाहनों चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। बता दें कि मार्च में प्रशासन की ओर से कराई गई निशानदेही में धर्मशाला-शिमला हाईवे 17 बिस्वा निजी भूमि में पाया गया है। यह निजी भूमि हाईवे को बाधित करने वाले राजनकांत की मां के नाम निकली है। राजनकांत ने भूमि को वापस देने की मांग कर रहा है। यह विवाद दिसंबर 2022 से चल रहा है। राजनकांत इस बीच दर्जनों बार हाईवे को बाधित कर चुका है, लेकिन यह मामला नहीं सुलझ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें