फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: माता के जयकारों से गूंजा नयनादेवी शक्तिपीठ, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में मंगलवार को महाष्टमी के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। दिनभर मंदिर में दर्शनों के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। पूरा दिन श्री नयना देवी मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु हिमाचल के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए पूजा-अर्चना की। हवन यज्ञ करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोक जत्थों में भेजा गया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें