हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारायण ओझा के बिलासपुर आगमन पर युवा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संगठित करना, आगामी पंचायती राज चुनाव की रणनीति, प्रदेश कांग्रेस सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकासात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना था। बैठक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने के लिए सुझावों और योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर कैसे रणनीति बनाए जाए इस पर चर्चा की गई। प्रभारी के उपस्थित में युवाओं को नई दिशा और प्रोत्साहन देने का कार्य किया, जिससे आगामी कार्यक्रमों को मजबूत गति मिलेगी। इस अलावा संगठन चुनाव के दौरान जहां पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्त नहीं हुई है उसपर भी विचार विमर्श किया गया। प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि भाजपा सरकार खासकर हिमाचल के लोगों के साथ सौतेला भेदभाव कर रही है। उनकी हक के करोड़ों रुपये का रोक कर रख दिया है। कार्यकाल के दौरान हुए विभिन्न योजनाओं और विकासात्मक कार्यों को जन जन तक पहुंचाना में युवा अपनी सार्थक भूमिका निभाएं। इस मौके पर युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे