अंतर जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत लुहणू क्रिकेट मैदान में कांगड़ा और हमीरपुर के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ। पहला सेशन खत्म होने तक कांगड़ा ने पांच विकेट खोकर 406 रन बना लिए हैं। कांगड़ा के सिद्धांत पुरोहित ने दोहरा शतक बना लिया है। वहीं रित्विज सेशन खत्म होने से ठीक ओवर पहले आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने बेहतरीन 119 रन की पारी खेली। वहीं सिद्धांत 207 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 249 रन की साझेदारी की। कांगड़ा ने मैच में अच्छी पकड़ बना ली हैं। दोनों टीम अपने पुल में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। पहले दिन हमीरपुर ने टॉस जीतकर कांगड़ा को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था, जिसके बाद कांगड़ा के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।