फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को करीब अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से श्रद्धालुओं माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। पूरा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गुंजता रहा। रविवार की छुट्टी के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं का अधिक आगमन हुआ। मंदिर न्यास की ओर से तैनात सुरक्षा कर्मियों और होमगार्ड के जवानों ने व्यवस्था को संभाला। श्रद्धालुओं को जत्थों में माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा है। श्रद्धालुओं ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक माथा टेका और हवन कुंड में आहुतियां डाली। पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें