फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल के अखिल ठाकुर ने किक बॉक्सिंग विश्व कप में भारत को दिलाया रजत पदक

हिमाचल प्रदेश के अखिल ठाकुर ने किक बॉक्सिंग विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत पदक जीता है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 7 से 12 अप्रैल तक बैंकॉक थाईलैंड में आयोजित की गई, जिसमें 68 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अखिल ठाकुर ने 89 किग्रा भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय किया। निर्णायक मुकाबले में उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी से हुआ, जहां उन्होंने कड़ी टक्कर दी लेकिन मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए। इस जीत के साथ अखिल ठाकुर की शानदार उपलब्धियों में एक और पदक जुड़ गया। इससे पहले उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। तुर्की, पुर्तगाल, कंबोडिया और थाईलैंड समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अखिल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अपनी सफलता पर अखिल ने उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, केके कश्यप, एमके ग्रुप के निपुण पुरी और चेतना संस्था के अध्यक्ष हरीश नड्डा का आभार व्यक्त किया। कहा कि इन सभी ने उनके खेल के सफर में सहयोग और प्रोत्साहन दिया। कहा कि वाको इंडिया के अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल और उपाध्यक्ष संजय यादव (परशुराम पुरस्कार विजेता) के मार्गदर्शन से आज वो यहां पर है। इसके साथ माता-पिता, कोच मनोज पटियाल और हंसराज शर्मा की मेहनत को सराहते हुए उन्हें अपनी सफलता का श्रेय दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें