फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकार करने आए तेंदुए पर पालतू कुत्ते ने ही कर दिया हमला, जानिए फिर क्या हुआ?

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के साथ लगते दनोह कोसरियां गांव में शिकार करने आए तेंदुए पर पालतू कुत्ते ने ही हमला कर दिया। कुत्ते के हमले के बाद तेंदुए को दुम दबाकर भागना पड़ा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार दनोह कोसरियां गांव में पिछले कुछ दिन से रात को तेंदुआ आ रहा है। शुक्रवार रात को तेंदुए ने स्थानीय निवासी राजेश कुमार के दो कुत्तों पर घात लगाई थी। इसी बीच एक कुत्ते ने तेंदुए को देख लिया। इसके बाद कुत्ता दोड़कर तेंदुए पर टूट पड़ा। हमले के बाद तेंदुए को मौके से भागना पड़ा। उधर, ओयल पंचायत के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से कोसरियां दनोह के आसपास एक तेंदुआ घूम रहा है। वह कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। पिछली रात को भी तेंदुए ने पालतू कुत्तों पर घात लगाई थी, लेकिन कुत्ते ने पहले ही तेंदुए पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें