बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता में मंगलवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैसाख नलवाड़ मेला भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खूंटा गाड़कर और बैल पूजनकर विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर झंडूता के प्राचीन ठाकुरद्वारा नर सिंह मंदिर से मेला मैदान तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मेले के दौरान महिला मंडल की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित होंगी। मेले का समापन 25 अप्रैल को होगा। समापन अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा।