फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिलासपुर में दिन में छाया अंधेरा, वाहन चालकों को जलानी पड़ी लाइटें

जिला बिलासपुर में सोमवार को मौसम के अचानक खराब होने से दिन में ही अंधेरा छा गया। घने बादलों और धुंध के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे वाहन चालकों को दिन के समय ही गाड़ियों की लाइटें जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम के इस बदलाव से आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दोपहर के समय बादल इतने घने हो गए कि सड़कों पर चलने वाले वाहनों को लाइटें जलानी पड़ीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक मौसम खराब होने से ठंडक भी बढ़ गई है। मौसम के इस बदलाव के कारण बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें