फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: गरमोड़ा और बलोह टोल प्लाजा पर फिर से शुल्क लेने पर कांग्रेस नेता गौरव शर्मा ने उठाए सवाल

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर गरमोड़ा और बलोह टोल प्लाजा पर फिर से शुल्क लेने पर कांग्रेस नेता एवं जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि टोल बंद होने के बाद एनएचएआई ने फोरलेन पर से मलबा दो दिन में उठा दिया, लेकिन अभी भी गड्ढे पड़े हैं और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में गौरव शर्मा ने कहा कि मंडी भराड़ी से मेहला तक पहाड़ की कई जगह खड़ी कटाई की गई है, जिस कारण बरसात में भूस्खलन हो रहा है। जब जिला प्रशासन ने गरमोड़ा और बलोह टोल प्लाजा को बंद किया तो एनएचएआई ने दो दिन में भूस्खलन में गिरा मलबा हटा लिया। फोरलेन की खराब हालत होने के कारण बावजूद लोग टोल शुक्ल दे रहे हैं। टोल वालों की बदतमीजी सहन कर रहे हैं। फोरलेन पर शौचालय की सुविधा नहीं है। यहां तक टोल फ्री नंबरों पर कोई जवाब नहीं मिलता। फोरलेन पर लोगों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। इस मौके पर अनीश ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें